{"_id":"c5adb4d160780c46d9791917d910027d","slug":"pitched-six-blocks-in-leading-positions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ब्लॉकों में प्रमुख पदों पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ब्लॉकों में प्रमुख पदों पर घमासान
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख पद सहित छह ब्लॉकों में चुनावी दंगल के लिए दावेदारों में दो-दो हाथ होना तय है। खासकर नवाबगंज में सांसद व मंत्री के भाइयों की बहुओं ने मैदान में ताल ठोक दी है। इससे लोगों की नजर नवाबगंज ब्लॉक पर लगी हुई है। 15 ब्लॉक प्रमुख पदों में आठ में एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। ऐसे में इन पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। एक ब्लॉक वजीरगंज में एक ही परिवार के दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया है, जिसमें एक का पर्चा उठना भी तय माना जा रहा है। जिन छह ब्लॉकों में चुनाव हो रहे हैं, वहां करीब 19 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।
जिले के 16 ब्लॉकों में मुजेहना ब्लॉक को छोड़कर 15 ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए चुनाव हो रहा है। जिले में नवाबगंज ब्लॉक पर प्रमुख पद की कुर्सी पर कब्जे को लेकर जिले के दो माननीयों ने अपनी प्रतिष्ठा लगा दी है।
नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर जहां प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने अपने भाई नरेंद्र सिंह की पत्नी बबिता सिंह को बैठाने को लेकर अपनी प्रतिष्ठा लगा रखी है, वहीं कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने छोटे भाई शशिभूषण सिंह की पत्नी अरुंधती सिंह को कुर्सी दिलाने के लिए जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले के दो दिग्गजों के अलावा सुषमा सिंह पत्नी राकेश्वर सिंह भी उम्मीदवार हैं। शुक्रवार को तीनों उम्मीदवारों के पर्चे जांच में सही पाए गये। इसके अलावा वजीरगंज से पूर्व मंत्री राम बहादुर सिंह की बहू माण्डवी सिंह उम्मीदवार हैं। इनके निर्विरोध निर्वाचन को लेकर प्रयास हैं।
वैसे यहां से दूसरी उम्मीदवार तारा सिंह हैं, यह भी उनके घर की ही बताई जा रही हैं। इसके अलावा छपिया ब्लॉक से बाबू राम यादव, बिन्द्रा प्रसाद शुक्ला व अशोक सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।
इसके अलावा मनकापुर के आजाद विक्रम सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह व संध्या सिंह ने पर्चा भरा है। इसी तरह बेलसर ब्लॉक से राम कली, अशाराम व जुग्गी लाल ने नामांकन किया है। तरबगंज से नीलम, सीता, फू लमती व मायावती उम्मीदवार हैं।
इसी तरह झंझरी ब्लॉक से अभिषेक सिंह व भानुमति ने पर्चा भरा है। जिले के करीब आधा दर्जन ब्लॉकों में चुनाव को लेकर घमासान है।
जिले में ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में जोड़तोड़ से कई माननीय अपने लोगों को ब्लॉक प्रमुखी की कुर्सी दिलाने में सफल रहे। करनैलगंज क्षेत्र में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह का प्रभाव दिखा।
उनके कई करीबियों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। परसपुर, करनैगंज व हलधरमऊ ब्लॉक में उनके करीबियों के सामने किसी ने कोई दावा नही किया।
इसी तरह कटरा बाजार में पूर्व विधायक वैजनाथ दूबे के खेमे के उम्मीदवार का प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसी तरह रूपईडीह, झंझरी, पंडरीकृपाल ब्लॉक पर पंडित सिंह के करीबियों की ताजपोशी तय मानी जा रही है।
इनका निर्विरोध चुना जाना तय
ब्लॉक उम्मीदवार
पंडरी कृपाल - नरेन्द्र सिंह
रूपईडीह - सावित्री देवी
इटियाथोक - मालती देवी
करनैलगंज - किशोरी लाल
हलधरमऊ - ओम प्रसाद
परसपुर - राम प्रताप सिंह
कटरा बाजार - भवानी प्रसाद
बभनजोत - डॉ. ओम प्रकाश सिंह