फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pink toilet to be built in women's hospital

महिला अस्पताल में बनेगा पिंक शौचालय

Thu, 07 Jul 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pink toilet to be built in women's hospital
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं व महिला मरीजों के साथ ही उनकी तीमारदारों के लिए जिला महिला अस्पताल में पिंक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने पांच पिंक शौचालयों के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये का बजट अवमुक्त किया है। नगर पालिका प्रशासन ने पिंक शौचालय के निर्माण के लिए टेंडर कराने की तैयारी शुरू कर दी है। पिंक शौचालयों के निर्माण से यहां आने वाली महिलाओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं के साथ ही महिला मरीजों की संख्या हर रोज तकरीबन सात सौ रहती है। मगर महिलाओं के लिए यहां शौचालय न होने से उन्हें अस्पताल से बाहर सुलभ शौचालय का प्रयोग करना पड़ता था। स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिलाओें को सुविधा मुहैया कराने के इरादे से शासन ने जिला महिला अस्पताल में पिंक शौचालय का निर्माण कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शासन ने यहां पांच पिंक शौचालयों के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये का बजट अवमुक्त किया है। जिससे महिला अस्पताल परिसर में पिंक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। शौचालय आधुनिक बनाने के लिए शासन से मिले बजट के अलावा नगर पालिका भी धनराशि खर्च करेगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने टेंडर कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक शौचालय में महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड लगाया जाएगा। यहां इंटरनेट की भी सुविधा होगी। इसके साथ ही यहां आने वाली महिलाओं के साथ अगर छोटा बच्चा हो तो उसे रखने के लिए सुरक्षित स्थान भी मुहैया कराया जाएगा।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुुमार मिश्र ने बताया कि शासन ने जिला महिला अस्पताल में पांच पिंक शौचालय का निर्माण कराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए पांच लाख रुपये का बजट भी अवमुक्त हो गया है। जल्द ही टेंडर कराकर पिंक शौचालयों को निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे यहां आने वाली महिलाओं के सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed