फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pilgrims perform worship in temples

श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना

Tue, 14 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 14 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims perform worship in temples
प्रसाद बांटते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जेठ के अंतिम मंगलवार को जगह-जगह बजरंगबली की पूजा-अर्चना व भंडारे का आयोजन किया गया। नगर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्र में पवनसुत की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। खरगूपुर व नगर के पास बाला जी का विशाल भंडारा हुआ।

वहीं, शहर के पुरानी हनुमानगढ़ी, नयी हनुमानगढ़ी, हनुमान मंदिर रानीबाजार, नूरामल मंदिर, चंटू बाबा मंदिर बलवंतपुरवा, बानगढ़ मंदिर मनकापुर, बरखंडी बाबा मंदिर कर्नलगंज, संकट मोचन मंदिर मनकापुर, काली मंदिर, बालाजी मेंहदीपुर मंदिर ललकपुरवा में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। खरगूपुर में बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर में हजारों लोगों ने जलाभिषेक किया। लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली की आराधना की। 
विज्ञापन


शहर के सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने बृजेश जायसवाल, विनय द्विवेदी मुन्ना, गुड्डू पांडेय व सभासद बासू शुक्ल की अगुवाई में पूड़ी सब्जी व बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। जीजीआईसी के मुख्य गेट पर चिंटू अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी परिसर में अग्रवाल युवक संघ द्वारा भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। चंटू बाबा मंदिर पर महिलाओं ने सुंदर कांड का पाठा व पूजा की। पुरानी हनुमानगढ़ी पर सांय पांच बजे सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं व श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। मनकापुर क्षेत्र समेत ग्रामीण अंचलों में ज्येष्ठ के चौथे मंगल को मंगल ही मंगल रहा है। हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार की धुनों से पूरा कस्बा मनकापुर गुंजायमान हो उठा।


आईटीआई कॉलोनी के पास स्थित संकटमोचन मंदिर में श्री सांई की पूजा-अर्चना एवं हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ब्रम्हदेव स्थान, काली मंदिर, बानगढ़ मंदिर, चौक चौराहा, सब्जी मंडी, उतरौला रोड, स्टेशन चौराहा समेत कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में भक्तों ने जगह-जगह लंगर व प्रसाद के स्टाल लगाए। इटियाथोक के हनुमान मंदिर चौराहा तथा जयप्रभा ग्राम स्थित भक्ति धाम मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। खरगूपुर नगर के गांधी चौराहा पर भंडारे का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed