फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pilgrims leave for final stop

Gonda News: अंतिम पड़ाव के लिए रवाना हुए परिक्रमार्थी

Wed, 26 Apr 2023 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims leave for final stop
गोंडा के नवाबगंज में परिक्रमा में शामिल विधायक रमापति शास्त्री व अन्य। - संवाद
गोंडा। चौरासी कोसी परिक्रमार्थियों का जत्था महंगूपुर के भगवान कपिलमुनि आश्रम से बुधवार को अपने अंतिम पड़ाव मखौड़ा धाम के लिए रवाना हुआ। विहिप नेता सुरेंद्र सिंह व पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के नेतृत्व में चल रहे चौरासी कोसी परिक्रमा जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कस्बे पहलवान वीर मंदिर पर पहुंचा। जहां पर पूर्व मंत्री व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री भी परिक्रमार्थियों के साथ कुछ दूर तक पैदल गए। इस दौरान नगर में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। कटी तिराहे पर विहिप के सामाजिक समरसता प्रमुख गोविंद शाह, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार, नगर कार्याध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, संकल्प गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, विनय कुमार ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा जलपान कराया। रेहली गांव में पहुंचने पर पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने स्वागत किया। उसके बाद परिक्रमार्थियों का जत्था बस्ती जिले के सिकंदरपुर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed