{"_id":"674e01b4af3c9438b80b76c4","slug":"pickup-overturns-on-bike-businessman-dies-gonda-news-c-100-1-slko1026-128333-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइक पर पलटी पिकअप, व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइक पर पलटी पिकअप, व्यवसायी की मौत
Tue, 03 Dec 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
पूरन लाल सोनी उर्फ पप्पू सोनी की फाइल फोटो
परसपुर (गोंडा)। थाना परसपुर क्षेत्र में पसका-उमरीबेगमगंज मार्ग पर सोमवार दोपहर बाइक पर पिकअप पलट गई। हादसे में बाइक सवार व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं, मनकापुर-रेहरा मार्ग पर बाइक व ऑटो की टक्कर में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तरबगंज-दुर्जनपुर मार्ग पर भूसी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई।
परसपुर कस्बा के मिश्रन पुरवा निवासी कपड़ा व्यवसायी पूरन लाल सोनी उर्फ पप्पू (45) सोमवार दोपहर 12:30 बजे मां वाराही देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। पसका-उमरीबेगमगंज मार्ग पर नायब पुरवा पसका पानी टंकी के पास सामने से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बाइक के ऊपर पलट गई। उसके नीचे दबने से पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पप्पू को परसपुर सीएचसी पहुंचाया।
अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि सीएचसी पहुंचने से पहले ही पप्पू की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पप्पू हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके बेटे अर्जुन सोनी की तहरीर पर पिकअप चालक सज्जन सिंह निवासी ग्राम बनुआ उमरीबेगमगंज के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पूरनलाल सोनी उर्फ पप्पू चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके तीन पुत्र अर्जुन, मोहन, कन्हैया व पुत्री राधा है। मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे मोहन व अन्य दोनों भाई पिता का शव देखते ही बेसुध हो गए। पत्नी किरन सोनी सोमवार सुबह ही दवा लेने के लिए लखनऊ गई थीं। पप्पू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, अयोध्या के थाना तारून के हरिनाथपुर निवासी चंद्र प्रकाश और अंबेडकरनगर के हेड़ी हुसैनपुर के सर्वेश बलरामपुर में सोलर पैनल लगाकर सोमवार को बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर दो बजे थानपुरवा अंधियारी के पास सामने से आ रही सवारी से भरी ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ऑटो पलट गया। हादसे में बाइक सवार चंद्रप्रकाश व सर्वेश के साथ ही ऑटो चालक ग्राम शुक्ल पुरवा मरौचा निवासी विनोद, यात्री प्रीति निवासी पेहर बाजार, थाना रेहरा, बलरामपुर, राजेश कुमार सिंह व पृथ्वी निवासी बुधीपुर थाना रेहरा, बलरामपुर, राजू निवासी ग्राम कुटकुट पुरवा थाना रेहरा व मायावती निवासी ग्राम सिकटा जिला सिद्धार्थनगर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को मनकापुर सीएचसी पहुंचाया। डॉ. आलोक चौधरी ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। प्रभारी कोतवाल हरिश्चंद्र भारती ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट पहने थे या नहीं, पता लगाया जा रहा है।