{"_id":"6a99b06194e83305b307ab36","slug":"pickleball-receives-official-recognition-dr-pratyush-appointed-district-secretary-gonda-news-c-100-1-slko1028-165457-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पिकल बॉल की मान्यता मिली, डॉ. प्रत्यूष बने जिला सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पिकल बॉल की मान्यता मिली, डॉ. प्रत्यूष बने जिला सचिव
Thu, 03 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
डॉ. प्रत्यूषराज को पिकल बॉल एसोसिएशन के जिला सचिव का मनोनयन पत्र सौंपते कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. आ
गोंडा। पिकल बॉल खेल को बढ़ावा देने की दिशा में उपलब्धि मिली है। उत्तर प्रदेश पिकल बॉल एसोसिएशन ने गोंडा पिकल बॉल एसोसिएशन के गठन और संचालन की जिम्मेदारी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रत्यूष राज को सौंपते हुए उन्हें जिला सचिव नामित किया है। एसोसिएशन की ओर से उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश पिकल बॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. आनंद पांडेय ने उम्मीद जताई कि जिले में पिकल बॉल को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक बालक-बालिकाएं इस खेल से जुड़कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। डॉ. प्रत्यूष राज ने बताया कि जिले में जल्द ही पिकल बॉल प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाएगा। यहां इच्छुक बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने से जिले की खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा। क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज, डॉ. ओएन पांडेय, संतोष गुप्ता, आयुषी श्रीवास्तव, डॉ. ज्योत्सना शुक्ला, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. अभय श्रीवास्तव, विवेक मणि श्रीवास्तव, उमेश शाह, संजू छाबड़ा ने डॉ. प्रत्यूष राज को बधाई दी।