फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pharmacy student dies after falling from train

Gonda News: ट्रेन से गिरकर फार्मेसी के छात्र की मौत

Mon, 17 Feb 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pharmacy student dies after falling from train
मसकनवा (गोंडा)।
विज्ञापन

मछमरवा निवासी फार्मेसी के छात्र बसंत मौर्य (21) की बाराबंकी के बिंदौरा रेलवे स्टेशन के पास रविवार को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
रविवार सुबह करीब नौ बजे बसंत बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस से पेपर देने लखनऊ जा रहा था। इस बीच हादसे में वह घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि घायल होने के बाद रेलवे पुलिस ने एक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। हालांकि डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। पीजीआई में छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

वह एक निजी कॉलेज में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। बसंत पिता जगदीश मौर्य का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के खबर के बाद बसंत की मां प्यारी देवी बेसुध हो गईं। वहां मौजूद परिजनों व रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। बड़ी बहन रूबी और रुचि समेत पिता का रो-रोककर बुरा हाल रहा है। गांव के निकट मनोरमा नदी के कचरवा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे के शुगर मिल रोड निवासी अवनीश मिश्रा (40) को उनके घर के सामने रविवार रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed