{"_id":"574889734f1c1bdb42691bbd","slug":"pharmacists-also-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों ने दिया धरना
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 27 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
धरना देते फार्मासिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ की कार्यशैली से खफा फार्मासिस्टों ने शुक्रवार को उनके कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए। जहां सुबह 10 से शाम 5 बजे तक फार्मासिस्ट सीएमओ के कार्यालय आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आए।
इसके बाद फार्मासिस्टों ने अपनी 11 सूत्री समस्याओं का मांगपत्र अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. उमाकांत वर्मा को सौंपा। साथ ही इसकी एक प्रति सिटी मजिस्ट्रेट को भी दी, जिसमें फार्मासिस्टों ने समस्याओं के निस्तारण से कन्नी काट रहे सीएमओ को दो दिन की मोहलत देते हए 30 मई से रोजाना 4 जून तक दो घंटे कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर पूरे दिन गहमागहमी रहीं। सुबह 10 बजते ही यहां फार्मासिस्टों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई, जहां पंडाल लगाकर फार्मासिस्टों ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
फार्मासिस्टों के धरने का नेतृत्व डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सालिकराम त्रिपाठी ने किया। जिनके साथ जिले भर से आए करीब 70 फार्मासिस्ट धरने पर बैठे रहे। पूरे दिन यह फार्मासिस्ट सीएमओ के कार्यालय आने का इंतजार करते रहे। लेकिन सीएमओ एक बार फिर से उनकी समस्याओं को सुनने के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे आक्रोशित फार्मासिस्टों ने उनके कार्यालय के बाहर उनके खिलाफ नारेबाजी की।
फार्मासिस्टों का कहना है कि बीते दिनों सीएमओ ने राज्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले भर के फार्मासिस्टों के खिलाफ गलत बयानबाजी करके उन्हें मानसिक चोट पहुंचाई है।