फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pharmacist missing; police investigating.

Gonda News: फार्मासिस्ट लापता, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 08 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist missing; police investigating.
गोंडा। जिला अस्पताल के औषधि भंडार में तैनात फार्मासिस्ट पीएन सिंह पिछले दो दिनों से लापता हैं। उनके अचानक संपर्क से बाहर हो जाने और अस्पताल नहीं पहुंचने से दवा वितरण की व्यवस्था प्रभावित होने लगी। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर उनकी तलाश शुरू कराई है। औषधि भंडार के संचालन की जिम्मेदारी दूसरे फार्मासिस्ट को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि औषधि भंडार में तैनात फार्मासिस्ट पीएन सिंह लगातार दो दिनों से ड्यूटी पर नहीं आए। शुरुआत में उनके अस्पताल नहीं पहुंचने पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके परिजनों से बात की। परिजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनका पीएन सिंह से कोई संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि फार्मासिस्ट के अनुपस्थित रहने से औषधि भंडार से दवा वितरण प्रभावित होने लगा था। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तत्काल प्रभाव से औषधि भंडार का प्रभार फार्मासिस्ट धर्मेंद्र तिवारी को सौंप दिया गया है। फार्मासिस्ट अजय त्रिपाठी की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दे दी है। पुलिस फार्मासिस्ट की तलाश में जुट गई है और उनके मोबाइल की लोकेशन सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन से सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और फार्मासिस्ट का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed