{"_id":"2223a84b05998a996dc07787492ac7e7","slug":"performance-for-honorarium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए किया प्रदर्शन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट में सोमवार को प्रेरकों ने मानदेय भुगतान कराने के लिए प्रदर्शन किया। तत्काल बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की गई। प्रेरकों ने मानदेय बढ़ाने की भी मांग की है। 15 फरवरी तक मांगें पूरी न होने पर प्रेरकों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के बाद प्रेरकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेरक संघ के उपाध्यक्ष जावेद अशरफ व महामंत्री शिवकुमार सोनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भारत साक्षर मिशन के तहत प्रदेश में प्रेरकों की तैनाती की थी।
इन प्रेरकों को प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय के रूप में दिया जा रहा है। इतने कम मानदेय में प्ररेकों के परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है।
धरने को संबोधित करते हुए शिवकुमार वर्मा, नरेन्द्र कुमार यादव, नीरज कुमार मिश्र, राजकुमार यादव, राधिका चौधरी, अर्चना सिंह, वेद प्रकाश, संदीप वर्मा, सविता सिंह व संतोष कुमार आदि ने कहा कि प्रेरकों की मांगे 15 फरवरी तक नहीं पूरी की गई तो जिले के सभी बहिष्कार कर भुख हड़ताल होगी। प्रदर्शन के बाद प्ररेक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।