फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People will get 12 hours electricity

लोगों को 12 घंटे मिलेगी बिजली

Sat, 24 Sep 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 24 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
People will get 12 hours electricity
कार्यक्रम को संबोधित करतीं विधायक - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा क्षेत्र मेहनौन में बनकर तैयार हुए राजापुर बिजलीघर का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक नंदिता शुक्ला ने पावर कॉर्पोरेशन एमडी एपी मिश्र व मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी एसपी पांडेय की मौजूदगी में उद्घाटन किया। इस बिजलीघर के चालू होने से क्षेत्र की करीब 30 हजार आबादी को बेहतर बिजली मिलने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, पावर कॉर्पोरेशन के एमडी एपी मिश्र ने इलाकाई लोगों का आश्वस्त किया है कि उन्हें अब शाम छह से सुबह के 6 बजे तक एकमुश्त बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र मेहनौन को अभी तक एकमात्र बिजलीघर धानेपुर से ही बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। जबकि इसी के कुछ आंशिक हिस्से को इटियाथोक व खरगूपुर बिजलीघरों से भी बिजली मिल रही है।
विज्ञापन


लाइनें लंबी होने के कारण यहां आए दिन लोगों के सामने बिजली संकट की समस्या बनी रहती थी। जिसे दूर करने के लिए क्षेत्रीय विधायक नंदिता शुक्ला ने मुख्यमंत्री से मिलकर राजापुर परसौरा में नए बिजलीघर के निर्माण का एक प्रस्ताव दिया था। जिस पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री ने इसके निर्माण के निर्देश पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


    शनिवार को बिजलीघर के बनकर तैयार होने के बाद क्षेत्रीय विधायक नंदिता शुक्ला के साथ राजापुर परसौरा पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के एमडी एपी मिश्र व मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एसपी पांडेय ने संयुक्त रूप से बिजलीघर में लगी वीसीबी का बटन दबाकर बिजलीघर का शुभारंभ किया।


पावर कॉर्पोरेशन के एमडी एपी मिश्र ने क्षेत्रीय लोगों की मांग पर उन्हें एकमुश्त 12 घंटे बिजली दिए जाने की भी भरोसा दिलाया है। वहीं विधानसभा क्षेत्र मुजेहना में बिजली को लेकर पैदा हो रही दिक्कतों के मद्देनजर जल्द ही ट्रांसमिशन वर्क्स कमेटी की होने वाली बैठक में 132 केवी इटियाथोक बिजलीघर के प्रस्ताव को भी पास कराने की बात कही है। क्योंकि अगर इटियाथोक में 132 केवी का बिजलीघर बन जाता है तो इटियाथोक सहित धानेपुर, आर्यनगर व सुभागपुर इलाके की बिजली काफी बेहतर हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed