{"_id":"5d6bf5918ebc3e93b9521452","slug":"people-of-pakistan-occupied-kashmir-want-to-live-with-india-gonda-news-lko4793007148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के साथ रहना चाहते हैं पाक अधिकृत कश्मीर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के साथ रहना चाहते हैं पाक अधिकृत कश्मीर के लोग
विज्ञापन
गोडा। पीओके के रहने वाले सभी परिवार भारत वंशी है सभी स्वेच्छा से भारत में ही रहना चाहते हैं। जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर भारत अधिकृत होगा । यह बात रविवार को समाजसेवी संदीप मेहरोत्रा के आवास पर कांवड़ियों की सेवा करने आए बिहार राज्य के महाराजगंज क्षेत्र के सांसद पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पत्रकारो से कही। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब पीओके की बारी है,जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर भारत अधिकृत होगा। क्योंकि पीओके के रहने वाले सभी परिवार भारत वंशी है सभी स्वेच्छा से भारत में ही रहना चाहते हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये कहा कि कांग्रेस के नेता कश्मीर में किसी से मिलने नहीं बल्कि घूमने की नीयत से गए थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और आस्था के प्रतीक श्री रामलला की कृपा से ही अयोध्या में भव्य राममंदिर शीघ्र ही बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। जिसपर समूचे देश और दुनिया की निगाहें टिकी हैं। सिग्रीवाल ने विपक्षी दलो को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि कांग्रेस के नेता अयोध्या जाकर भी रामलला के दर्शन इसलिये नहीं करते क्योंकि वे अयोध्या धाम श्रद्धा से नहीं बल्कि राजनीति करने जाते है। उन्होंने कहा कि रामलला कोई मुद्दा नहीं भारत की संस्कृति व अस्मिता है।
उन्होंने योगी सरकार की भी पीठ थपथपाते हुए कहा कि शीघ्र ही योगी के प्रयास से अयोध्या में भी कुंभ की भांति देश विदेश से आने वाले भक्तों का सदैव जमावड़ा रहेगा और अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर अलग पहचान मिलेगी। सांसद सिग्रीवाल ने यहां पहुंचकर बाबा दुखहरणनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद समाजसेवी संदीप मेहरोत्रा नेे उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।