फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People of nine villages lost their sleep due to knocking of wild animals

Gonda News: जंगली जानवरों की दस्तक से नौ गांव के लोगों की उड़ी नींद

Sun, 22 Sep 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
People of nine villages lost their sleep due to knocking of wild animals
गाेंडा। जंगली जानवरों की दस्तक से नौ गांवों के बाशिंदों की नींद उड़ी है। हिंसक जंगली जानवर ने जिन गांवों में हमले किए हैं, वहां वन विभाग की ओर से भी महज खानापूर्ति की गई है। आम लोगों को यह भी स्पष्ट नहीं बताया कि आखिर यह जानवर कौन है। वन विभाग कुछ गांवों में सियार होने की आशंका जता रहा है लेकिन कई गांवों में जानवर के बारे में स्पष्ट नहीं कर सका है। यही नहीं जंगली जानवर के नहीं पकड़े जाने से ग्राम पंचायत फरेंदा शुक्ल व तेलियानीपाठक के लोग अभी भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

कटरा बाजार वन रेंज के फरेंदा शुक्ल गांव, रमलला पुरवा, दर्जी पुरवा व तेलियानी पाठक व डिहवा में शुक्रवार देर रात जंगली जानवर ने हमला कर तीन बच्चों को चोटिल किया था। वहीं, मवेशी पर भी हमला किया था। हमले में घायल तीनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था। हालत ठीक होने पर शनिवार देर शाम तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ग्रामीण शिवनारायण यादव, उमेश साहू, श्रीदेवी, गीता, जगदीश प्रसाद यादव का कहना है कि हमला करने वाला जंगली जानवर भेड़िया ही था।
विज्ञापन

इसके अलावा नवाबगंज के महंगूपुर, लौव्वीरपुर, विश्नोहरपुर, तरबगंज के रंगधारपुरवा, नगदही, पंड़रीकृपाल के केवलपुर आदि गांवों में भी इसी महीने जंगली जानवर ने हमला किया था। इन क्षेत्रों के लोगों को आज तक जंगली जानवर का भय सता रहा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुदर्शन का कहना है कि प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी की जा रही है। गांव के लोगों को भी जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान का कहना है कि जंगली जानवर मासूम बच्चों को निशाना बना रहा है। यह दुखद है। शासन इसे गंभीरता से ले। पुलिस और वन विभाग को जिम्मेदारी दी जाए। ताकि आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को सुरक्षित माहौल देने में विफल है। वहीं, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे ने मांग की है कि प्रभावित गांवों में वन विभाग ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed