फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People celebrated Chapia Festival

छपिया महोत्सव की सात कोसी परिक्रमा में उमड़ा जनसैलाब

Wed, 09 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
People celebrated Chapia Festival
स्वामी नारायण मंदिर में चल रहे भगवान घनश्याम के नौ दिवसीय छपिया महोत्सव के पांचवें दिन सात कोसी परिक्रमा निकाली गई। परिक्रमा में करीब पांच हजार हरिभक्तों का जनसैलाब उमड़ा। परिक्रमा के बाद कथा में स्वामी नित्य स्वरूपानंद ने भगवान के बाल चरित्रों की महिमा का बखान करते हुए, उनके चमत्कारों की जानकारी दी।
विज्ञापन


स्वामी नारायण मंदिर के महंत स्वामी वासुदेवानंद जी महराज ने बताया कि आज से करीब 227 वर्ष पूर्व अक्षय नवमी के दिन भगवान घनश्याम ने सात मुख वाले अश्व पर बैठकर यहां की 108 बार परिक्रमा की थी। इसके बाद से ही यहां पर सात कोसी परिक्रमा की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन


इसी परंपरा के अनुसार बुधवार को अक्षय नवमी के दिन सात कोसी परिक्रमा का आयोजन किया गया। परिक्रमा से पूर्व श्रद्धालुओं ने पवित्र नारायण सरोवर में स्नान किया और भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद परिक्रमा के रथ का महंत वासुदेवानंद व हरिस्वरूपानंद जी ने विधिवत पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के स्वामी पवित्रानंद व स्वामी कृरुणानंद ने रथ पर सवार होकर सात कोसी परिक्रमा की शुरुआत कराई। मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर परिक्रमा टेरवा, नेवादा, तेनुआ सैदनपुर, सोहिला चौराहा, मसकनवा, छपिया, भिटिया बाजार, कुसुमी व अगयामाफी होते हुए भगवान की जन्मस्थली पर आकर खत्म हुई।

परिक्रमा में स्वामीनारायण के जयघोष के साथ करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ लिया। परिक्रमा के दौरान महिलाओं के भजनों से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद पांचवें दिन की कथा में कथा वाचक महराज नित्यस्वरूपानंद जी ने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उनके चमत्कारों से हरिभक्तों को अवगत कराया।


उन्होंने बताया कि भगवान घनश्याम के बालपन में जब आसुरी शक्तियों ने उन्हें मारने का प्रयास किया तो भगवान ने असुर कालीदत्त का वध कर दिया। महराज ने बालक रूप में अपने सखाओं के साथ अनेक चमत्कारी लीलाएं की। कथा पंडाल में मुख्य यजमान आशीष भाई, रमेश भाई मानसेता, सरयू भगत, अनिरुद्ध स्वामी आदि हरिभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed