{"_id":"67c746940ef101620b0c321d","slug":"pawan-murder-case-gonda-gonda-news-c-100-1-gon1003-133659-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फोन कर बहाने से पवन को बुलाया, हत्या का बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फोन कर बहाने से पवन को बुलाया, हत्या का बनाया वीडियो
Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली के महादेवा पिपरी सागर गांव में बेटे की हत्या पर बिलखती मां। संवाद
गोंडा। देहात कोतवाली के महादेवा पिपरी गांव निवासी पवन तिवारी (22) की हत्या करने के लिए आरोपियों ने ही उन्हें फोन किया था और खेत में मवेशी चरने की झूठी सूचना देकर बहाने से गांव के बाहर बुलाया था। यही नहीं दहशत व दबदबा कायम करने के लिए आरोपियों ने पूरी वारदात का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि पवन की मौत के बाद आरोपी गांव के आसपास ही घूमते नजर आए, लेकिन पुलिस लापरवाह बनी रही। हालांकि, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, सोमवार देर रात परिजन शव लेकर पिपरी सागर गांव पहुंचे तो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भड़क उठे। शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इस दौरान गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही। पुलिस परिजनों को लगातार मनाती रही। मंगलवार दोपहर तक मान मनौवल का दौर चला। सुबह करीब 11 बजे सीओ आनंद कुमार राय दोबारा पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। विहिप नेता शारदा कांत पांडेय, गौरव सिंह सहित अन्य लोगों ने यहां पहुंचकर परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन किसी तरह से अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। दोपहर बाद पुलिस की कड़ी निगरानी में करीब तीन बजे अंतिम संस्कार किया गया।
कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में बाबूराम के बेटे भोले व संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में टीमें लगी हैं।
सांसत में रही पुलिस
परिजनों के आरोपों के चलते पुलिस सांसत में रही। परिजनों का आरोप था कि आरोपियों ने वारदात का लाइव वीडियो बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही परिवार के एक अन्य युवक की 24 घंटे में हत्या करने की धमकी भी दी। इसके बाद भी पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा बढ़ाई गई है। ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो नजीर बनेगी।
विज्ञापन
शरीर पर मिलीं आठ गंभीर चोटें
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर आठ गंभीर चोटें मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने गांव से भारी संख्या में लाठी-डंडे बरामद किए हैं। आरोपी परिजनों समेत भाग गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबूराम के छह बेटे हैं। वे गांव में दबंगई करते हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गांव वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस से मिलीभगत कर पूरी वारदात को अंजाम दिया गया और गांव में दहशत कायम करने का प्रयास किया गया।
रोते-रोते बेसुध हुईं मां, होश आया तो बोलीं-कोई मेरा बेटा ला दो...
मुजेहना/मोतीगंज। परिवार के सबसे होनहार बेटे पवन कुमार तिवारी (22) का शव घर पहुंचते ही पिपरी गांव करुण क्रंदन से गूंंज उठा। मां मीना देवी व चाची मंजू देवी बेटे के लिए चीखती-तड़पती रहीं। मां रोते-रोते बेसुध हो गईं। होश आया तो कहा कि कोई मेरे बेटे को ला दो...। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी कभी समझातीं तो कभी उनके आंसू पोछती नजर आईं।
चाची मंजू ने कहा कि बेटे की दिसंबर में शादी की थी। मार्च में गौना लाने की तैयारी थी, लेकिन आरोपियों ने अर्थी निकाल दी। उनका होनहार बेटा चला गया। वह लोगों को बताती रहीं कि निर्ममता से पिटाई के बाद बेटे के ही फोन से आरोपियों ने जानकारी दी। कहा कि पवन को मार दिया है.. उठा ले जाओ। उनका बेटा बेतहाशा दर्द से कराहता रहा.. जमीन पर पड़ा तड़पता रहा.. और दुनिया से चला गया। पुलिस अब कार्रवाई करने का दिलासा दे रही है...। अरे जिसका बेटा जाता है उससे दर्द पूछो...। उन्होंने कहा कि पहली बार में ही पुलिस सख्ती से निपटती तो आरोपी जघन्य वारदात की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
हत्यारोपियों को बचाने के लिए चलती रही कोशिश
पुुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद आरोपियों ने एक ठेकेदार व जनप्रतिनिधि के यहां संरक्षण लिया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो बचाव के प्रयास किए गए। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शन किया तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के दावे किए हैं।