{"_id":"688e535b3d0188029c011f32","slug":"patriotism-is-the-colour-of-rakshabandhan-operation-sindoor-themed-rakhi-is-being-sold-gonda-news-c-100-1-brp1002-141819-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रक्षाबंधन पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, बिक रही ऑपरेशन सिंदूर थीम की राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रक्षाबंधन पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, बिक रही ऑपरेशन सिंदूर थीम की राखी
Sat, 02 Aug 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बाजार में रक्षाबंधन की रौनक दिखने लगी है। रेशम की डोरी व फैंसी राखियों के साथ ही इस बार देशभक्ति दर्शाने वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं। इन राखियों में ऑपरेशन सिंदूर, फाइटर प्लेन के साथ ही तिरंगा नजर आ रहा है।
चौक बाजार में राखी के तमाम स्टॉल सज गए हैं। शनिवार को दिन में तो इन स्टॉलों पर ग्राहकों की भीड़ तो कम रही, लेकिन शाम होते ही राखियों की बिक्री तेज हो गई। दुकानदार अव्वल ने बताया कि देशभक्ति वाली राखियां लोगों की पहली पसंद हैं। रेशम के धागों की तिरंगी राखियां भी बिक रही हैं।ऑपरेशन सिंदूर थीम, भारत के नक्शे और फाइटर प्लेन वाली राखियां हैं। इसके अलावा म्यूजिकल राखी, बच्चों के लिए मिक्की माउस, कार, लाइट, डोरेमॉन, मोटू पतलू, छोटा भीम वाली राखियां भी उपलब्ध हैं। स्वास्तिक, कलश, ओम वाली राखी भी बहनें खरीद रही हैं। भइया भाभी की जोड़ी वाली लुंबा राखी में मोर की सुंदर डिजाइन है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां बिक रही हैं।
ऑनलाइन खरीदारी से प्रभावित हुआ बाजार
चौक बाजार में राखी के विक्रेता व उद्योग व्यापार मंडल के नगर प्रभारी अतीक मीनाई ने बताया कि लोग राखी भी ऑनलाइन खरीद रहे हैं, इससे कारोबार प्रभावित है। हालांकि बाजार में ऑनलाइन से भी सस्ते दाम पर अच्छी राखियां मिल रही हैं। सामने देखकर ग्राहक खरीद सकते हैं। ऑनलाइन वाला वापस करना पड़ा तो त्योहार ही निकल जाएगा।