फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Patriotic songs echoed in rural areas also

Gonda News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी गूंजे देशभक्ति के तराने

Tue, 28 Jan 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echoed in rural areas also
गोंडा। ग्रामीण इलाकों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। प्रभातफेरी से शुरू हुआ कार्यक्रमों का दौर शाम तक चलता रहा। हर ओर देशभक्ति के गानों की गूंज रही।
विज्ञापन

परसपुर ब्लाॅक कार्यालय में करनैलगंज विधायक अजय सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन वासुदेव सिंह, थाना में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा शाखा में राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी अनामिका बहन ने तिरंगा फहराया। प्राथमिक स्कूलों के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन


मसकनवा में ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ छपिया पूर्णेन्दु मिश्र थाने पर थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय व बीआरसी पर बीईओ छपिया गीतांजलि त्रिपाठी ने तिरंगा फहराया। परिषदीय स्कूलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरगूपुर संवाद के मुताबिक, नगर पंचायत कार्यालय तथा गांधी चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रस्तोगी व सीएचसी में अधीक्षक डॉ. अजय यादव ने तिरंगा फहराया। प्राथमिक व निजी स्कूलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


मनकापुर संवाद के मुताबिक, तहसील में उपजिलाधिकारी यशवंत राव, आईटीआई में इकाई प्रमुख अजय श्रीवास्तव, मनकापुर चीनी मिल में इकाई प्रमुख नीरज बंसल, ब्लाॅक में ब्लाॅक प्रमुख जगदेव चौधरी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ आरके सिंह, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन दुर्गेश कुमार सोनी, प्राथमिक विद्यालय शास्त्री नगर में सभासद वैभव सिंह, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. एसएन सिंह ने तिरंगा फहराया। आजादी के नायकों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वजीरगंज संवाद के मुताबिक, ब्लाॅक कार्यालय पर पूर्व राज्यमंत्री राम बहादुर सिंह, थाना भवन पर थानाध्यक्ष अभय सिंह व सीएचसी पर अधीक्षक डाॅ. आशुतोष शुक्ल ने तिरंगा फहराया। दुबहा बाजार संवाद के मुताबिक, किसान डिग्री कॉलेज बनगांव रामापुर में पूर्व प्रधान राघव राम पांडेय, शांति देवी गायत्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामापुर में प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर में प्रधानाध्यापक रामचंद्र तिवारी व प्राथमिक विद्यालय रामपुर में प्रधानाध्यापिका कुसुम श्रीवास्तव, गौरवा जानीपुर में प्रधानाध्यापक हृदय नारायण पांडेय ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed