फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Patients' health horoscope will be available with just one click

Gonda News: एक क्लिक पर मिलेगी मरीजों के सेहत की कुंडली

Thu, 22 May 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Patients' health horoscope will be available with just one click
गोंडा। महिला अस्पताल में इलाज कराने वालों को पुराने पर्चों व जांच रिपोर्ट साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉक्टर एक क्लिक कर मरीज की पूरी कुंडली देख लेंगे। कब इलाज कराया था। कौन सी जांच हुई थी और कौन सी दवा चल रही है। सारी जानकारी पोर्टल पर ऑनलाइन होगी। मरीज भी एप डाउनलोड कर अपनी ट्रीटमेंट हिस्ट्री देख सकते हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल को आयुष्मान डिजिटल भारत मिशन के तहत ऑनलाइन किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। ओपीडी, भर्ती काउंटर व फार्मेसी के लिए कंप्यूटर खरीदे जा चुके हैं। जल्द ही ई-सुश्रुत हेल्थ मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मरीज के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) को यूनिक हेल्थ आईडी से लिंक कर दिया जाएगा। मरीज को अस्पताल पहुंचने पर सिर्फ अपनी आभा आईडी नंबर बताना होगा। उसका टोकन जनरेट हो जाएगा। सभी जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन उसके आईडी पर भेज दी जाएगी। कौन सी दवा दी गई, इसका भी विवरण आभा आईडी पर दर्ज होगा। हालांकि इसके साथ-साथ अभी ऑफलाइन व्यवस्था भी चालू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एप पर उपचार की हिस्ट्री देख सकते हैं मरीज-मरीज भी अपने उपचार का विवरण अपने फोन पर देख सकते हैं। इसके लिए ई-सुश्रुत एप डाउनलोड करना होगा। उसके बाद मोबाइल नंबर डालकर पंजीकरण करना होगा। इस एप के माध्यम से मरीजों को अस्पताल में किस दिन, कौन से डाॅक्टरों की उपलब्धता होगी, सभी जानकारी उपलब्ध होगी।


जल्द शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
मरीजों की सहूलियत के लिए जल्द ही सभी स्थानों पर कंप्यूटर इंस्टाॅल कर ऑनलाइन उपचार की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ऑफ लाइन रिपोर्ट मिलना व पर्चे पर दवा लिखने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।
डॉ. देवेंद्र सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed