फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Passing out parade of recruit constables tomorrow

Gonda News: रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड कल

Fri, 24 Apr 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Passing out parade of recruit constables tomorrow
गोंडा। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को 497 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल संपन्न हुआ। 26 अप्रैल को सुबह आठ बजे परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में आईजी अमित पाठक परेड की सलामी लेंगे और निरीक्षण करेंगे। समारोह में आरक्षियों द्वारा शानदार ड्रिल का प्रदर्शन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रैंड रिहर्सल में एसपी विनीत जायसवाल ने परेड की सलामी ली और जवानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। एसपी ने परेड की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को शपथ दिलाई गई तथा इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय, एएसी (पूर्वी) अजीत कुमार रजक, सीओ लाइन अभिषेक दावच्या, सीओ सदर शिल्पा वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed