{"_id":"64611e876bc31ed70b038956","slug":"parshurams-relatives-protest-at-the-sp-office-gonda-news-c-13-1-236105-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परशुराम के परिजनों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परशुराम के परिजनों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
Sun, 14 May 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 14 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कटहल तोड़ने से मना करने पर बुजुर्ग की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इटियाथोक पुलिस पर मुख्य आरोपी के खिलाफ केस न दर्ज कर उसे बचाने का आरोप लगाते हुए एएसपी से मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इटियाथोक के दरियापुर हरदोपट्टी गांव निवासी परशुराम के पुत्र निक्कू चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग जबरदस्ती कटहल के पेड़ पर चढ़ गए और कटहल तोड़ने लगे। उसके पिता परशुराम ने जब रोका तो मारने की धमकी देकर चले गए। दो घंटे बाद गांव के छह से अधिक लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उसे घर पर चढ़ आए और उसके पिता को घसीटते हुए गांव के बाहर सुनसान स्थान पर ले जाकर पीटकर मरणासन्न कर दिया। उन्हेंं जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
निक्कू का आरोप है कि पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मगर मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज न करके पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही है। परिजनों के संग ही ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।