{"_id":"5733763d4f1c1b3741919a8d","slug":"parikrama-yatra-reached-at-kapilmuni-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिलमुनि आश्रम पहुंची परिक्रमा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलमुनि आश्रम पहुंची परिक्रमा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 11 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
कपिलमुनि आश्रम पहुंची परिक्रमा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 अप्रैल को मखौड़ा से शुरू हुई अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा बुधवार को तुलसीपुर मांझा से चलकर भगवान कपिलमुनि के आश्रम पहुंची। जहां यात्रा में शामिल साधु-संतों व परिक्रमार्थियों ने दोपहर का भोजन व विश्राम किया। इस दौरान जहां परिक्रमार्थियों की इलाकाई लोगों ने खूब आवभगत की तो वहीं पहलवानवीर मंदिर पर राजेश तिवारी व रामशंकर शर्मा के साथ दर्जनों लोगों ने परिक्रमार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
संत समाज के लोगों ने यात्रा का महत्व बताया। परिक्रमा कर रहे मार्कं डेय महराज ने बताया मनुष्य का जन्म सबसे दुर्लभ है। 84 लाख योनियों से मुक्ति के लिए हर व्यक्ति को यह परिक्रमा जरूर करनी चाहिए। इस परिक्रमा को करने से एक अभूतपूर्व सुख की अनुभूति हर किसी को होती है।
शाम को परिक्रमार्थियों के रुकने की व्यवस्था डीएवी इंटरकालेज में नगरवासियों की तरफ से की गई है। इस दौरान यात्रा में हनुमान मंडल के प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, कटराकुटी महंथ चिन्मय दास, सतीश चन्द्र पाण्डेय, नवनीत, गोविंद शाह, आनंद श्रीवास्तव, सुशील पांडेय, निरंकार मिश्र सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।