फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Parents will receive the Nipun exam report card

Gonda News: अभिभावकों को मिलेगा निपुण परीक्षा का रिपोर्ट कार्ड

Tue, 11 Aug 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Parents will receive the Nipun exam report card
गोंडा। जिले के 2609 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इस शैक्षिक सत्र में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की निपुण परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद प्रत्येक छात्र-छात्रा का परिणाम अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें यह जानकारी मिल सके कि उनका बच्चा किन विषयों में बेहतर है और किन क्षेत्रों में अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित निपुण मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत भाषा, गणित, विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन विषयों में बच्चों की दक्षता का आकलन किया जाएगा। मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का विश्लेषण किया जाएगा और जिन विषयों में कमजोरी मिलेगी, वहां सुधार के लिए विशेष शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के 75 प्रतिशत या उससे अधिक प्रश्न सही होंगे, उन्हें निपुण घोषित किया जाएगा। परीक्षा के बाद विद्यालय स्तर पर अभिभावकों के साथ बैठक कर परिणाम साझा किए जाएंगे तथा बच्चों की सीखने संबंधी कमियों पर चर्चा की जाएगी, ताकि घर और विद्यालय स्तर पर उनके सुधार के प्रयास किए जा सकें। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed