फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Panic at the fast intersection of people

कटान तेज होने से लोगों में दहशत

Mon, 04 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Panic at the fast intersection of people
कटान करती राप्ती - फोटो : अमर उजाला
नेपाल तथा पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते सोमवार को राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच कर स्थिर हो गया है। जलस्तर स्थिर होने पर जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली है, वहीं नदी की कटान तेज हो गई है। 
विज्ञापन


सोमवार को राप्ती नदी का जलस्तर 103.610 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से मात्र एक सेमी कम है। जलस्तर स्थिर हो गया है। केंद्रीय जल आयोग इकाई सिसई घाट के कर्मी अशर्फीलाल ने बताया कि नदी का जलस्तर अब घटेगा।
विज्ञापन


जलस्तर घटने से नदी की कटान तेज हो गई है। मनियारिया, खम्हरिया, लखमा, चंदापुर, बिरदा, बारम, लालाजोत, फत्तेजोत व बौंड़िहार आदि गांव के निकट राप्ती की कटान के कारण किसान व क्षेत्रवासी दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि आगामी दिनों में यदि नदी का जलस्तर बढ़ा तो क्षेत्र के करीब 150 गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने डीएम से नदी के द्वारा की जा रही बांध व खेती की कटान पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। इस संबंध में एडीएम शिवपूजन ने बताया कि नदी के जलस्तर व कटान पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ तथा कटान से बचाव के सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed