फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pandal will be built on the lines of Chandrayaan-3, goddesses will be seen

Gonda News: चंद्रयान-3 की तर्ज पर बनेगा पंडाल, देवियों के होंगे दर्शन

Thu, 12 Oct 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pandal will be built on the lines of Chandrayaan-3, goddesses will be seen
गोंडा। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इस बार रानीबाजार में पंडाल चंद्रयान-3 के तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। जो अभी से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है। जय माता की सेवक संघ के व्यवस्थापक शिव कुमार ने बताया कि यहां 39 वर्ष से शारदीय नवरात्र पर्व पर पंडाल सजाया जा रहा है। हर बार पंडाल को नया-नया स्वरूप दिया जाता है। इस बार चंद्रयान-3 की तर्ज पर पंडाल बनाने में कारीगर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

पंडाल की ऊंचाई 105 फीट और चौड़ाई 40 फीट है। पंडाल बनाने के लिए कोलकाता से आठ कारीगर आए हैं। इसे बनाने में 20 से 25 दिन लगता है। इस बार मां दुर्गा की सीप की प्रतिमा सुल्तानपुर से आएगी।
विज्ञापन

पूरे जिले में 1217 स्थानों पर मां की प्रतिमा रखी जाती है। पूरे नौ दिन पूजन-अर्चन के बाद दशहरे के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। प्रत्येक दिन भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम, जागरण, देवी जन्म आदि कार्यक्रम होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शहर में आकर पंडालों में देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन करते हैं। महेश मोदनवाल ने बताया कि पंडाल के अंदर मां वैष्णो देवी की गुफा बनाई जाएगी। इसमें मां के तीनों पिंडियों महाकाली, महासरावस्ती और महालक्ष्मी देवी के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय माता की सेवक संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन मित्तल ने बताया कि पंडाल सहित देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित करने में 10 से 12 लाख रुपये खर्च होते हैं। अहम बात यह है कि यहां नवरात्र में पूरे नौ दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। कार्यकर्ता अंकित ने बताया कि बाजार में व्यापारियों काे दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। पंडाल जमीन से काफी ऊंचा बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed