फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Panchayats' condition will be recorded in the beat book of police personnel

पुलिस कर्मियों के बीट बुक में दर्ज रहेगा पंचायतों का हाल

Tue, 23 Mar 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Panchayats' condition will be recorded in the beat book of police personnel
गोंडा के पुलिस लाइन सभागार में महिला पुलिस कर्मियों के साथ व आईजी एसपी । - फोटो : GONDA
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले मंडल की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव दिखेगा। महिला पुलिस कर्मी हल्कों में शामिल पंचायतों के हाल की रिपोर्ट तैयार करेंगी। उनकी बीट बुक क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी दर्ज रहेगी।
विज्ञापन

आईजी डॉ. राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडे ने महिला पुलिस कर्मियों को चुनाव से पूर्व की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। महिला उपनिरीक्षकों और आरक्षियों से पुलिस लाइन सभागार में सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने बीट पुलिसिंग के दौरान क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में जाना तथा उनमे सुधार एवं बेहतर बीट पुलिसिंग के बारे में जानकारी दिया। महिला पुलिस कर्मियों के साथ संवाद स्थापित कर शासन व पुलिस विभाग के विभिन्न आदेशों के बारे में चर्चा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर कार्य कर रही आरक्षियों को फरियादियों विशेषकर महिलाओं के साथ संवेदनशीलता दिखाते उनकी समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
महिला पुलिस कर्मियों से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी ली गयी। उनसे उनकी बीट से संबंधित पूछताछ की गई तो कुछ महिला आरक्षियों ने पूछे गए प्रश्नों की सटीक जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडे ने निर्देश दिया कि महिला पुलिस कर्मी आगामी पंचायत चुनाव को गंभीरता से लें, सर्वप्रथम अपने बीट क्षेत्र के रजिस्टर नंबर-8 का अवलोकन करें।
अपने बीट क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि जैसे अवैध शराब, हिस्ट्रीशीटर, दुराचारी की चेकिंग व अन्य आपराधिक गतिविधियों की निगरानी करने एवं लगातार बीट सूचना अंकित कराने के बारे में बताया।

चुनाव के मद्देनजर संभावित प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर सतत निगरानी करने पर जोर दिया। बीट क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत व्यक्तियों व महत्वपूर्ण लोगों के मोबाइल नंबर लेकर निरंतर संपर्क में रहने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed