फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Panchayat elections will be held in 24 villages adjacent to the Municipal Corporation Gonda

Gonda News: नगर पालिका गोंडा से सटे 24 गांवों में होगा पंचायत चुनाव

Sun, 26 Oct 2025 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections will be held in 24 villages adjacent to the Municipal Corporation Gonda
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नए परिसीमन के बाद नगर निकायों में शामिल हुए गांवों के मतदाता पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले पाएंगे। वहीं, नगर पालिका परिषद गोंडा से सटे गांवों के मतदाता पहले की तरह ही पंचायत चुनाव में ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ऐसे में प्रस्ताव भेजने के बावजूद पंचायतों के लोगों का नगर में शामिल होने का सपना नहीं पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन

नए परिसीमन के अनुसार, जहां इस बार 1214 के सापेक्ष 1192 पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा। कुल 22 पंचायतों में नगर क्षेत्र में शामिल हुई। इसमें करनैलगंज, कटरा बाजार का विस्तार किया गया। जबकि धानेपुर, तरबगंज और बेलसर का नगर पंचायत में सृजन किया गया। ऐसे में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में यहां के लोग प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे। खास बात यह है कि जिले में शहरीकरण को बढ़ावा मिला, जबकि नगर पालिका परिषद गोंडा के आसपास के 24 गांवों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। कोई बदलाव नहीं किया गया। यहां पंचायत चुनाव कराने के लिए पुनरीक्षण काम किया गया। वोटरलिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद के आसपास के गांवों को नगर निकाय में शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। मगर अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। वहीं डीपीआरओ लाल जी दूबे ने बताया कि पंचायत चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय में शामिल करने की थी मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका गोंडा के आसपास कई पंचायतें ऐसी हैं जिनकी आबादी के लिहाज से जरूरतें बढ़ गई हैं। नगर क्षेत्र में रहने के बावजूद भी नगरीय सुविधा नहीं मिल पा रही है। पूरेशिवाबख्तावर में रहने वाले ज्ञान मिश्र का कहना है कि लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखना चाहिए। मगर गांवों को नगर पालिका परिषद में शामिल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed