फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Panchayat elections to be held at 4195 booths

4195 बूथों पर होंगे पंचायत चुनाव

Tue, 29 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections to be held at 4195 booths
गोंडा। जिले के 1204 पंचायतों के लिए होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव में 4195 बूथों पर लोकतंत्र का फूल खिलेगा। इसके साथ ही अभी वार्डों के गठन की कार्रवाई पूरी हो रही है। 15408 वार्ड बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इन वार्डों के सदस्य भी पंचायतों के विकास की धुरी माने जाते हैं, वहीं बैठकों का कोरम पूरा करते हैं। इनके साथ ही जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव भी एक साथ होंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होते हैं और इनका असर विधानसभा चुनाव पर पड़ता है। ऐसे में पंचायत का चुनाव काफी अहम होता है। पंचायत चुनाव कराने में सबसे अहम भूमिका बूथों की होती है और इस बार बूथों की संख्या बढ़कर 4195 हो गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रशासन तैयारियों को पूरा करने में पूरे जोर शोर से लगा है। पंचायतों के गठन के बाद वार्डों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। इसके अलावा निर्वाचन विभाग भी बूथों का गठन, मतदान केंद्रों का गठन और मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों के लिए 1480 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 26 लाख 4 हजार 708 मतदाताओं की सूची भी तैयार कर ली गई है और आपत्तियां ली जा रही हैं। 22 जनवरी तक यह कार्रवाई पूरी हो जाएगी। प्रशासन की ओर से वार्डों के गठन की कार्रवाई भी 14 जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी।
इसके बाद सिर्फ आरक्षण की प्रक्रिया शेष बचेगी, जिसके पूरे होने के बाद चुनाव कभी भी कराए जा सकेंगे। यही नहीं कर्मियों का ब्योरा भी फीड कराने का काम हो रहा है। साथ ही 1.8 करोड़ के करीब बैलेट पेपर भी नए साल के पहले हफ्ते तक आ जाएंगे। ऐसे में चुनाव कराने की तैयारियां माह जनवरी तक पूरे होना तय माना जा रहा है।
पंचायतों के बढ़ने से आरक्षण में नए बदलाव की उम्मीद
पंचायतों का पुनर्गठन तो पूरा हो गया और 160 नई पंचायतें बन गई हैं। नई पंचायतों के गठन के बाद अब 1054 से बढ़कर पंचायतों की संख्या 1214 हो गई है। इसके साथ ही पंचायतों में वार्डों के गठन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।
1214 पंचायतों में अब वार्डों की संख्या भी 13176 से बढ़कर 15408 हो गई है। इन वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव भी पंचायत चुनाव में साथ ही होंगे। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के पदों को लेकर मंथन हो रहा है।
14 जनवरी तक पुनर्गठन की सारी कार्रवाई पूरी हो जानी है। सभी की निगाहें पंचायतों के आरक्षण पर टिकी हैं, माना जा रहा है कि नए पंचायतों और वार्डों के बढ़ने से आरक्षण में बड़े बदलाव होने तय हैं।
चुनाव के लिए सबसे अहम मतदाता सूची है तैयार
जिले की 1214 पंचायतों में से 1204 पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां अब तेज पकड़ रही हैं। निर्वाचन विभाग मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहा है। पंचायत के मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों को शामिल किया गया है।
मतदाता सूची में 3.71 लाख नए वोटरों को जोड़ा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा वोटर भी इस बार हैं। इनके लिए करीब 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाया गया है। मतदाता सूची तो तैयार है लेकिन आपत्तियों के निस्तारण के बाद 22 जनवरी 2021 को अंतिम रूप से सूची जारी कर दी जाएगी।

पंचायत चुनाव की तैयारी पर एक नजर
-1214 हो गई है अब जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या
- 1204 में होंगे पंचायत चुनाव
-1480 मतदान केंद्र
-4195 मतदेय स्थल
-2604708 मतदाता
-1.80 लाख नाम हटाए गए
-3.71 लाख नए नाम जोड़े गए
-64 हजार मतदाताओं के नाम में संशोधन
ब्लॉकवार बूथों और मतदाताओं की संख्या
ब्लॉक बूथ मतदाता
मनकापुर 284- 181567
छपिया 251- 162362
बभनजोत 285- 176558
नवाबगंज 223- 143844
बेलसर 266- 170108
तरबगंज 241- 148747
वजीरगंज 246 - 149704
हलधरमऊ 212- 139435
परसपुर 310- 200126
कटराबाजार 253 -162454
कर्नलगंज 215 - 137650
पंडरीकृपाल 171- 97860
झंझरी 360 -212918
मुजेहना 272- 164045
इटियाथोक 279 - 162540
रुपईडीह 327- 194790
पंचायत चुनाव से जुड़ी तैयारियां प्रशासन की ओर से की जा रही हैं। मतदाता सूची व बूथों की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। मतदाता सूची की आपत्तियों का निस्तारण 22 से पहले हो जाएगा। इसके अलावा वार्डों का परिसीमन कराया जा रहा है।
- शशांक त्रिपाठी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed