{"_id":"625c4f7f322ea20e427c4899","slug":"panchayat-computer-gonda-news-lko626557540","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन अधूरा, कंप्यूटर भी नहीं खरीद पाईं 35 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन अधूरा, कंप्यूटर भी नहीं खरीद पाईं 35 ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ के सभी 68 गांव पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति हो गई है, लेकिन अभी भी 35 गांव में पंचायत भवन अधूरा है। इसलिए गांव के प्रधानों ने अभी तक कंप्यूटर, फर्नीचर की खरीदारी नहीं किया। सभी 35 गांव पंचायतों का पैसा 61 लाख 25 हजार ब्लॉक में डंप है। मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की है। कहा है कि यदि पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है तो किराए पर भवन लेकर पंचायत सचिवालय संचालित किया जाए। उन्होंने प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू किया जाए।
सामान खरीदने के लिए प्रत्येक गांव पंचायतों को एक लाख 75 हजार रुपये शासन से भेजे गए हैं। ब्लॉक के बालपुर, बमडेरा, बांसगांव, बटोरा लोहांगी, भरसड़ा, भटनैया, भोका, चौरी, देवी तिलमहा, धमसडा, हलधरमऊ, हड़ियागाडा, झोहना, कैथोला, कमलापुर, कपुरपुर, कस्तूरी, खानपुर, मनकापुर, मीनापुर, नगवा कला, नहवा परसौरा, परसा गोडरी, पतिसा, रामगढ़, रेरूवा, रेवारी सहित अन्य गांव में सामान की खरीदारी नहीं हुई है। इन गांव का 61 लाख 25 हजार रुपया ब्लाक में डंप है। इन रुपयों से कुर्सी, कंप्यूटर, मेज, अलमारी, रैक, इन्वर्टर डबल बैटरी वाला, सोलर पैनल, दरी, पंखा, डेस्कटाप, यूपीएस, प्रिंटर, वेबकेम, सीसी कैमरा सहित अन्य सामान खरीदा जाएगा।