फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Panchayat by-election: 127 nominated

पंचायत उपचुनाव : 127 ने किया नामांकन

Tue, 22 Aug 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: 127 nominated
कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करतीं जिपं सदस्य प्रत्याशी खुशबू यादव। - संवाद
गोंडा। पंचायत उपचुनाव में तरबगंज के परियांवा में प्रधान पद के लिए सिर्फ रीता शुक्ला ने ही नामांकन किया। वहीं, जिला पंचायत सदस्य मुजेहना-द्वितीय पद पर सिर्फ खुशबू यादव ने नामांकन किया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 73 पदों में से चार पदों पर कोई नामांकन ही नहीं हुआ। 69 पदों पर एक-एक ही नामांकन होने से इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

उपचुनाव में ग्राम प्रधान के सात पदों व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच पदों के लिए नामांकन हुए हैं। जिसमें तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए भी एक-एक ही नामांकन हुआ है। प्रधान पद के लिए झंझरी के फिरोजपुर से नौ लोगों ने नामांकन किया है। इसी तरह पंडरीकृपाल के दत्तनगर विशेन में आठ, कटराबाजार के बरूई गोंदहा में प्रधान पद के लिए चार, मनकापुर ब्लाॅक के करनूपुर राजा में दस, वजीरगंज के रामपुर खरहटा में छह, परिसया में आठ नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य झंझरी के छावनी सरकार-द्वितीय में एक, गोंडा गिर्द प्रथम में एक, इटियाथोक के पारासराय प्रथम मेंं एक, मनकापुर कुड़वा जंगली में पांच, बभनजोत के पिपरा माहिम में दो नामांकन हुए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नाम वापसी के बाद वास्तविक स्थिति साफ होगी। इसके बाद मतदान की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed