{"_id":"617f01105bda0378637ca1aa","slug":"paddy-procurement-will-start-from-today-at-88-centers-gonda-news-lko6026447184","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी पूरी, 88 केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान की खरीद ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी पूरी, 88 केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान की खरीद ं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले में धान खरीद की तैयारियों पूरी हो गई हैं। पहली नवंबर से धान खरीद शुरू की जाएगी। वर्ष- 2021-22 के अंतर्गत देवीपाटन मंडल संभाग में धान खरीद का कुल 3 लाख 18 हजार 700 मीट्रिक टन निर्धारित क्रय लक्ष्य को पूरा करने होंगे। बीते वर्ष लघु एवं सीमांत कृषकों से क्रय किए गए धान से दूना धान क्रय कर मूल्य समर्थन योजना से उन्हें लाभान्वित कराने की योजना है।
खरीफ विपणन वर्ष-2021-22 में 01 नवंबर से 20 फरवरी तक धान खरीद होनी है। मूल्य समर्थन योजना के तहत धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन धान रुपया 1940 प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए धान 1960 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि गत वर्ष निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन धान 1868 रुपए प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए धान 1888 प्रति क्विंटल निर्धारित था।
इस वर्ष आधार कार्ड लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए किसानों को पंजीकरण के समय अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर ही अंकित करायेंगे।
विज्ञापन
ताकि एसएमएस से प्रेषित ओटीपी को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक एवं आसानी से पूरा किया जा सके। जिले में 88 बनाये गये हैं। धान क्रय केंद्रों पर छन्ना, इलेक्ट्रॉनिक मापक, नमी मापक तथा बोरे आदि की उपलब्धता की गई है।
धान क्रय की दर प्रदर्शित करते हुए बैनर तहसील समाधान दिवसों में लगाने के साथ ही मंडियों व कार्यालयों में भी लगाए गए हैं। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि किसी किसान ने यदि अपना पंजीकरण अधिकतम 100 क्विंटल धान विक्रय के लिए किया है तो वह ऑनलाइन सत्यापन से मुक्त रहेगा।
धान खरीद क्रय केंद्र रविवार तथा राजपत्रित अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि किसान अपनी सुविधा के अनुसार अपने जनपद या सटे हुए जनपद के किसी क्रय केंद्र पर अपना धान टोकन प्राप्त कर विक्रय कर सकते हैं, परंतु यदि कोई किसान भाई किसी भी केंद्र पर अपना धान विक्रय कर लेता है तो उसे अगली बार भी उत्पादित धान की शेष मात्रा उसी केंद्र पर बेचनी होगी।