फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Paddy and sugarcane crops submerged in the river in Bari Majha

Gonda News: बाड़ी माझा में धान व गन्ने की फसल नदी में समाई

Wed, 17 Sep 2025 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy and sugarcane crops submerged in the river in Bari Majha
गोंडा में नवाबगंज के साकीपुर बाड़ी माझा में कटान की जद में आया धान का खेत। - संवाद 
करनैलगंज/विश्नोहरपुर। सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे में 17 सेंटीमीटर बढ़ गया है। हालांकि, अभी नदी खतरे के निशान 106.07 से तीन सेंटीमीटर नीचे है। वहीं, नवाबगंज के साकीपुर के बाड़ी माझा में कटान का दायरा बढ़ गया है। धान व गन्ने की फसल मिट्टी समेत पानी में समा रही है। मजबूरी में किसान फसलें काटकर पशुओं को खिला रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार बारिश के चलते सरयू नदी में जलस्तर के साथ डिस्चार्ज भी बढ़ रहा है। अब नदी खतरे के निशान से मात्र तीन सेंटीमीटर नीचे रह गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक अभी जलस्तर बढ़ेगा। बरसात की वजह से अभी गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। नदी, नाला, तालाब पहले से भरे हुए हैं। अब अगर जलस्तर में वृद्धि होती है तो पानी सीधे गांवों की ओर रुख करेगा। ग्राम नकहरा, चंदापुर किटौली, पसका बाढ़ की चपेट में जा आएंगे।
विज्ञापन

उधर, बरसात के चलते एल्गिन-चरसड़ी बांध पर तमाम स्थानों पर रेन कट्स बन गए हैं। ग्राम बहुवन मदार मांझा में बनाए गए स्परों की मिट्टी भी बह गई है। बाढ़ खंड के अधिकारी मरम्मत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज आर्य का कहना है कि जहां-जहां बांध पर रेन कट्स हुए हैं उन्हें भराया जा रहा है। लगातार निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed