फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Overbridge to be built on Colonelganj-Hujurpur railway crossing

Gonda News: करनैलगंज-हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Overbridge to be built on Colonelganj-Hujurpur railway crossing
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र की सबसे व्यस्ततम रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। करनैलगंज-हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने क्रॉसिंग के दोनों तरफ मार्ग पर पैमाइश करके चिन्हांकन किया है। सेतु निगम को लोक निर्माण विभाग गोंडा से एनओसी भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

करनैलगंज क्षेत्र की तीन रेलवे क्राॅसिंगों पर सर्वाधिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इसमें करनैलगंज से हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग, लखनऊ मार्ग पर ग्राम कटरा शाहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग तथा सरयू रेलवे स्टेशन के समीप जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग शामिल है। ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद से लगातार हर 10 मिनट पर क्रॉसिंग बंद होने से आए दिन कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहता है। यही हाल करनैलगंज से हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग का है। करीब तीन लाख की आबादी को करनैलगंज मुख्यालय से जोड़ने वाली इस क्रॉसिंग से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कई वर्षों से इस क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग हो रही है। सहालग के दिनों में यहां जाम लगने पर कई-कई घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहते हैं। अब जाम से लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों ने करनैलगंज सीएचसी के सामने से ग्राम छतई पुरवा तक की पैमाइश करके ओवरब्रिज बनाने का खाका तैयार किया है। सेतु निगम पैमाइश के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग गोंडा के अवर अभियंता अनिल कुमार यादव ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण का खाका तैयार हो गया है। सेतु निगम इस ओवरब्रिज का निर्माण कराएगा। इसके लिए एनओसी भी बुधवार को जारी कर दिया गया। जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed