फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   outh dies after being struck by electric wire

जमीन पर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 11 Sep 2019 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
outh dies after being struck by electric wire
तरबगंज (गोंडा)। जमीन में टूट कर गिरे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। इस लापरवाही पर ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ विरोध जताया और दोषी लाइन मैन, जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से तरबगंज थाने के घांचा गांव में विद्युत आपूर्ति होती है। यहां 1982 में विद्युतीकरण हुआ था तभी से लगे तार जर्जर हो चुके थे। जिसे बदलने के लिए कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र भी चुके हैं, लेकिन यहां पर तार लकड़ी के डंडों के सहारे लटक रहा था। बुधवार को राहुल पांडेय (35) पुत्र चंद्र प्रकाश पांडे खेत की तरफ निकला था, जहां पर जमीन पर पड़े विद्युत तार पर उसका पैर पड़ गया जिसके बाद करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों को काफी समय बाद इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद युवक को उठाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रधान प्रतिनिधि अनिल पांडेय ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। मृतक के पांच बेटियां और एक लड़का है। परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed