फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Order for recovery by suspending the headmaster

प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज कराने व वसूली के आदेश

Wed, 24 Feb 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Order for recovery by suspending the headmaster
गोंडा। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ डीएम मार्कंडेय शाही का चाबुक चलना जारी है। डीएम ने प्राइमरी स्कूल में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी करने, एमडीएम में गड़बड़ी करने तथा विभिन्न संसाधनों एवं सामग्रियों में हेराफेरी करने के आरोपी प्रधानाध्यापक को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मामला विकासखंड छपिया के प्राथमिक विद्यालय चटकनवां का है जहां पर प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत निर्मित कराए गए चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय व एनआरसी कक्षों का घटिया क्वालिटी का निर्माण, एमडीएम योजना में कन्वर्जन कॉस्ट एवं कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का दुरुपयोग किए जाने, विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं में कुप्रबंधन तथा विद्यालय में उपलब्ध कराए गए विभिन्न संसाधनों एवं सामग्रियों में हेराफेरी किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई।
विज्ञापन

डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम मनकापुर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। जिसमें शिकायत सही पाई गई। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर डीएम मार्कंडेय शाही ने प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय कार्यवाही करने, धनराशि की वसूली कराए जाने, आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही पांच मार्च तक की गई कार्रवाई से अवगत कराने के आदेश एसडीएम व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed