{"_id":"6ae8cdb6a0d06d5a0f095f1a","slug":"opportunity-for-up-board-examinees-to-correct-their-details-gonda-news-c-100-1-gon1003-169206-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को विवरण में संशोधन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को विवरण में संशोधन का मौका
Mon, 02 Nov 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षिक विवरण में त्रुटियां सुधारने का मौका दिया गया है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद का पोर्टल दो से 12 नवंबर की मध्यरात्रि तक खुला रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि इस दौरान परीक्षार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, विषय, वर्ग, जेंडर, जाति, माध्यम (हिंदी-अंग्रेजी) और फोटो में संशोधन कराया जा सकेगा। कक्षा 11 के पंजीकरण में दर्ज हाईस्कूल के गलत अनुक्रमांक को भी ठीक किया जा सकेगा। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगइन कर संशोधन करेंगे।
जन्मतिथि, छात्र या माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव और छात्र-छात्राओं के विवरण को नियमानुसार डिलीट या रिस्टोर कराने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। प्रधानाचार्यों को संबंधित अभिलेखों के साथ 16 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। (संवाद)