फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Opportunity for admission in Navodaya in 9th and 11th also

Gonda News: नवोदय में 9वीं और 11वीं में भी प्रवेश का मौका

Fri, 04 Oct 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 04 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission in Navodaya in 9th and 11th also
गोंडा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11 में भी प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गया है, जो 30 अक्तूबर तक चलेगा। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbseitms.nic.in पर आवेदन किया जाना है। प्रधानाचार्य डॉ. सुमेधा पांडेय ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ रीजन ने प्रवेश परीक्षा संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा 8 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय वैलिड फोटो आईडी, फोटोग्राफ, सिग्नेचर, अभिभावक के सिग्नेचर और एकेडमिक मार्कशीट आदि अपलोड करने होंगे। प्रवेश परीक्षा का पैटर्न भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा की अवधि दो घंटे 30 मिनट की होगी। इसमें दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त 50 मिनट दिए जाएंगे। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
विज्ञापन

कक्षा नौ की चयन परीक्षा में कुल 100 अंकों के लिए अंग्रेजी के 15 प्रश्न, हिंदी के 15, गणित के 35 और सामान्य विज्ञान के 35 प्रश्न हैं। इसी तरह कक्षा 11 की चयन परीक्षा के लिए पैटर्न में मानसिक क्षमता, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में 20 प्रश्न व 20 अंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed