फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Operation will be done after bringing five thousand

पांच हजार लाओ तब होगा ऑपरेशन

Thu, 18 Feb 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Operation will be done after bringing five thousand
गोंडा। मझौवा लक्ष्मनपुर निवासी मरीज ने जिला अस्पताल के एक चिकित्सक पर ऑपरेशन के लिए पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। मामले में मरीज ने सीएमओ से शिकायत की है। वहीं चिकित्सक ने पैसा नहीं मांगने और इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।
विज्ञापन

शासन व जिला प्रशासन भले ही सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा कर रहा हो, लेकिन डॉक्टर की बेरुखी मरीजों के दर्द को कुरेदने का काम करती है। पैसे के अभाव में गरीब व्यक्ति जिला अस्पताल में इलाज कराने आता है। जहां भारी वेतन पाने वाले चिकित्सक से लेकर कर्मचारी तक उससे वसूली करने में लग जाते है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की ओर से ओपीडी में बाहर की महंगी दवा व जांच लिखना तो आम बात है। यहां तो ऑपरेशन के लिए भी रुपये मांगे जा रहे हैं। मझौवा लक्ष्मनपुर निवासी जग प्रसाद तिवारी ने बताया कि उन्होंने हर्निया की समस्या होने पर बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर चिकित्सक ने ऑपरेशन करने की सलाह दी, तथा आगे की बात ओपीडी में बैठे एक व्यक्ति से करने के लिए कहा था। उस व्यक्ति से मिलने पर उसने पांच हजार रुपये जमा करने के बाद ऑपरेशन होने की बात कही। मरीज ने पैसे नहीं होने की बात कही तो उस व्यक्ति ने सोमवार को पैसे लेकर आने को कहा।
वहीं चिकित्सक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में दलाल सक्रीय हो गए हैं। कोई भी व्यक्ति पैसे वसूल लेता है। मैंने किसी भी व्यक्ति को पैसे देने के लिए नहीं कहा है। अगर मेरे नाम पर वसूली की जा रही है तो इसकी शिकायत करुंगा।

किसी भी मरीज से पैसे मांगे जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्यवाई की जाएगी। डॉक्टर के ओपीडी कक्ष में अनधिकृत व्यक्ति बैठे मिलने पर भी कार्यवाई होगी।
- डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed