{"_id":"6a9712dcdfadda5e4908305f","slug":"operation-of-three-clinics-stopped-gonda-news-c-100-1-gon1041-165359-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन क्लीनिकों के संचालन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन क्लीनिकों के संचालन पर रोक
Tue, 01 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
बेलसर। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तीन क्लीनिकों की जांच कर संचालन पर रोक लगा दी। एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने संचालकों को तीन दिन में पंजीकरण से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम दिया है।
टीम ने उमरी बाजार स्थित मां वाराही मेडिकल सेंटर और इस्माइलपुर मोड़ स्थित आरपी हेल्थ केयर सेंटर की जांच की। इसके बाद टीम ऐली परसौली (बाबागंज चौराहा) स्थित एक अन्य क्लीनिक पहुंची। जांच के दौरान कोई भी संचालक वैध मेडिकल डिग्री या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत नहीं कर सका। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक सीएचसी बेलसर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं हो जाता, तब तक क्लीनिक का संचालन बंद रहेगा। बिना अनुमति प्रैक्टिस करते पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
सात स्वास्थ्यकर्मियों ने किया रक्तदान
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया कि मंगलवार को अस्पताल में रक्तदान के लिए मोबाइल वैन पहुंची। इस मौके पर अतुल, अंकित कुमार, अंकुर, कुलदीप, आशुतोष, अरविंद और हेमंत ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।