{"_id":"5d6e9c168ebc3e012c65190f","slug":"only-rs-33-lakhs-spent-for-development-1-74-crore-gonda-news-lko479667320","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के 1.74 करोड़ रुपये में खर्च हुए सिर्फ 33 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के 1.74 करोड़ रुपये में खर्च हुए सिर्फ 33 लाख
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों की रफ्तार यूं ही नहीं सुस्त है। विकास के 1.74 मिले करोड़ रुपये में से सिर्फ 33 लाख रुपये ही खर्च हुए हैं। जबकि 67.17 लाख रुपये खाते में डंप हैं। यह खुलासा मंगलवार को हुई बैठक में हुआ।
ब्लॉक परिसर में प्रशासक एसडीएम बीके प्रसाद की अध्यक्षता में तीन वर्ष से स्थगित चल रही क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। विकास कार्यों केे गति न मिलने और अव्यवस्था देखकर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई।
खंड विकास अधिकारी ने वित्तीय वर्ष के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। जिसमें बताया कि 1 करोड़ 74 लाख 17000 धनराशि थी। इसमें से आठ लाख नवासी हजार रुपये खर्च हो चुके हैं और एक करोड़ 67 लाख सत्रह हजार रुपये शेष हैं। विकास कार्यों के लिए दो दिवस के अंदर सभी बीडीसी सदस्यों से प्रस्ताव मांगा गया है। जिससे विकास कार्य हो सके। बैठक में मनरेगा, सिंचाई, पेंशन, प्रधान मंत्री व सीएम आवास, शौचालय, कृषि आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी अजीत मिश्रा से सांसद ने मनरेगा के साथ ही अन्य विकास कार्यों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया ब्लॉक की मिश्रौलिया कला में सबसे कम विकास कार्य हुआ है। बैठक में अव्यवस्था देख सांसद ने नाराजगी जताई। कहा कि मनकापुर ब्लॉक विकास के मामले में जनपद में पहला स्थान रखता था उस ब्लॉक के भवन व मुख्य द्वार की हालत जर्जर है। क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को चेताया कि आप लोग गांव की जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि है।
विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण रूप से गावों में लागू किया जाये तो गांव की हालत सुधर जाएगी और शहर की तरह चमकेगा। प्रशासक बीके प्रसाद ने क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानो से अपील करते कहा कि विकास कार्य के लिए अपने-अपने प्रस्ताव जल्द से जल्द कार्य योजना में सम्मलित करने के लिए दे दें।