{"_id":"65da32b7ea6d0d1a2506a6fd","slug":"only-if-we-become-voters-we-will-be-able-to-choose-a-better-government-gonda-news-c-100-1-gon1003-113379-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वोटर बनेंगे तभी चुन सकेंगे बेहतर सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वोटर बनेंगे तभी चुन सकेंगे बेहतर सरकार
Sat, 24 Feb 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटि ठीक कराने व मृतक व शिफ्टेड वोटरों का नाम हटवाने का कार्य चल रहा है।
अभी भी छूटे हुए मतदाताओं के पास वोटर बनने के लिए अपना नाम सूची से जुड़वाने का मौका है। इस लिए सभी पात्र वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी सक्रिय हिस्सेदारी कर एक बेहतर सरकार चुन सकते हैं। यह अपील जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नेहा शर्मा ने की।
उन्होंने बताया कि पात्रता पूरी करने वाले फार्म छह भरकर ऑफ लाइन अथवा ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बीएलओ से संपर्क करके भी लोग आवेदन कर सकते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। ऐसे में अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो अभी भी आपके के पास मौका है।
ऑनलाइन व्यवस्था काफी आसान
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा ने बताया कि किसी वैध आईडी के माध्यम से नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पोर्टल पर जरूरी जानकारी भरें। अगर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं तो उसका प्रमाण पत्र जारी करना होगा। अगर कोई भी प्रमाण पत्र नहीं तो संबंधित व्यक्ति अपने अभिभावक से प्रमाण पत्र देकर मतदाता सूची में जुड़ सकता है।
विज्ञापन
जबकि विधानसभा स्तर पर एसडीएम और तहसीलदार से भी मिलकर अपना नाम जोड़वा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित क्षेत्र का बीएलओ सत्यापन के बाद आवेदक का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराएगा।
बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय की हो बेहतर व्यवस्था
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में शनिवार को डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने का निर्देश मौजूद अफसरों को दिया। कहा कि इसके लिए अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों को निरीक्षण अवश्य करें। उन्होंने जेंडर रेशियो सुधारने एवं कम मतदाता वाले बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि वोटर लिस्ट बनाते समय किसी भी संभ्रांत व्यक्ति और जनप्रतिनिधि का एवं उसके परिवार के किसी मतदाता का नाम गायब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करें। साथ ही वोटर कार्ड बनवाने के लिए आने वाले ऑनलाइन आवेदनों का जल्द से जल्द निस्तारण करें। संवाद