फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Only 1,414 families received 100 days of work

Gonda News: 1,414 परिवारों को ही मिला सौ दिन का काम

Fri, 16 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Only 1,414 families received 100 days of work
गोंडा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) करने के बाद मजदूरों को लेकर गर्माहट तेज है। मगर जिले में मौजूदा वित्तीय वर्ष के अब तक सिर्फ 1414 परिवारों को ही 100 दिन का काम मिल सका है। बाकी मजदूरों के काम की गारंटी का कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत 100 दिन काम की गारंटी है। अब नए कानून के तहत इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। 16 ब्लॉकों में 3.57 लाख परिवार के 4.67 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं। विगत 13 जनवरी 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, छपिया में सबसे अधिक 211 परिवारों को 100 दिन रोजगार गारंटी पूरा करने का दावा किया गया। रुपईडीह में 192, बभनजोत में 183, करनैलगंज में 166, पड़रीकृपाल में 105 परिवारों को 100 दिन का काम मिला है। कई ब्लॉक महीनों के बाद दहाई के आंकड़े में ही अटके हुए हैं।
विज्ञापन

106 में से सिर्फ 35 ग्राम पंचायत में ही काम
रुपईडीह : आकांक्षी ब्लॉक रुपईडीह की 106 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 35 जगह ही मनरेगा मजदूरों के लिए काम है। बाकी जगह काम बंद बताए जा रहे हैं। एपीओ केपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक में 11,244 मनरेगा सक्रिय श्रमिक हैं। 35 गांवों में 1486 मजदूर काम कर रहे हैं। बाकी को निर्देश दिए गए हैं। प्रधान फसल लगने आदि का हवाला देकर काम नहीं कर रहे हैं। रुकमंगतपुर में कार्यों का जायजा लिया गया है। ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने बताया कि 300 मजदूर पंजीकृत हैं। इसमें 22 मजदूर से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

92 में से सिर्फ 42 में चल रहा काम
झंझरी : शहर से सटे झंझरी ब्लॉक में 92 पंचायतें हैं। इसमें से 42 पंचायतों में ही काम चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कुल मिलाकर 892 मनरेगा मजदूर काम कर रहे हैं। चिश्तीपुर, चकसड़, झंझरी, डढ़वा दसौतिया और छाछपारा कानूनगो आदि पंचायतों में काम चल रहा है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर पंचायतों में मनरेगा श्रमिकों के पास काम नहीं है। खेती के बाद उन्हें या तो शहर के तरफ रुख करना पड़ रहा है। या भी मजदूर बेरोजगारी के दौर से गुजर रहे हैं।

100 दिन काम की गारंटी के निर्देश
नए कानून का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मनरेगा के तहत 100 दिन के काम की गारंटी है। परिवारों ने 100 दिन की काम किया है। सभी को पर्याप्त काम मिले, इसके लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बचे समय में पूरे किए जाएंगे।
--जनार्दन प्रसाद, डीसी मनरेगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed