फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One youth died and another seriously injured in collision between two bikes

Gonda News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 03 Mar 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
One youth died and another seriously injured in collision between two bikes
मुजेहना (गोंडा)। पत्नी को लेने ससुराल बेलवा गांव जा रहे धानेपुर के डेबरी कला दुबिहा निवासी शिवनाथ (35) की बाइक सोमवार सुबह दुल्हापुर बनकट गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में शिवनाथ की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे शिवनाथ अपनी पत्नी दया देवी को उनके मायके से लाने के लिए घर से निकले थे। दुल्हापुर बनकट गांव के पास उनकी बाइक सामने आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मगर एंबुलेंस आने से पहले ही शिवनाथ की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार रुद्रगढ़ नौसी के पंडित पुरवा निवासी दिलीप कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लिया गया है। मृतक शिवनाथ के पास से हेलमेट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शिवनाथ मुंबई में रहकर काम करते थे। वह दो दिन पहले ही मुंबई से गांव आए थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी दया देवी व मां दुलारी देवी बेसुध हो गईं। शिवनाथ पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। पिता शिवप्रसाद व भाइयों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed