फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   one year imprisonment for drug peddler

Gonda News: नशीली दवा रखने वाले को एक साल का कारावास

Fri, 12 May 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 12 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
one year imprisonment for drug peddler
गोंडा। नशीली दवा रखने के दोषी को न्यायालय ने शुक्रवार को एक साल सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस एक्ट) अनुपम शुक्ल ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने 18 अप्रैल 2022 को क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर नवाबगंज निवासी जग्गू उर्फ जग प्रसाद को 100 नशीली गोली (क्लोनजेपाम) के साथ गिरफ्तार किया था। केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की और साक्ष्य के आधार पर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। ट्रायल के दौरान अपराध साबित होने पर कोर्ट ने जग प्रसाद को दोषसिद्ध किया।
विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) राजबहादुर रामदेव यादव ने शुक्रवार को जग प्रसाद को एक साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed