{"_id":"67339416d912f3cc93038fe8","slug":"one-who-wears-bhagava-cannot-be-a-terrorist-avneesh-gonda-news-c-100-1-gon1001-127138-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा पहनने वाला आतंकवादी नहीं हो सकता : अवनीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा पहनने वाला आतंकवादी नहीं हो सकता : अवनीश
Tue, 12 Nov 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। देश के पहले केंद्रीय गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म जयंती मासिक समारोह पर शहर के टाउनहॉल में भव्य आयोजन किया गया। इस माैके पर एमएलसी अवनीश सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवा पहनने वाला कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। आतंकवादियों व टुकड़े-टुकड़े गैंग को समर्थन देने वालों के फर्जी बयानबाजी पर जनता ध्यान नहीं देने वाली है।
विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने कहा कि प्रयागराज में विरोध करने वालों की भीड़ में समाजवादी पार्टी के अराजकतत्वों ने घुसकर माहौल बिगाड़ा है। भाजपा सरकार छात्रों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक प्रभात वर्मा की ओर से सरदार पटेल की 149वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। अतिथियों ने सरदार पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके योगदानों की सराहना की। प्रभात ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रतीक हैं। उनकी जयंती 31 अक्तूबर को होती है। मासिक समारोह के तहत ये आयोजन किया गया है। इस दौरान राकेश तिवारी, मनीष सिंह, प्रशांत पटेल, उमेश शुक्ल आदि रहे।