फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One week to remove illegal construction

अवैध निर्माण हटाने को एक सप्ताह की मोहलत

Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
One week to remove illegal construction
इटियाथोक (गोंडा)। जयप्रभाग्राम में भी तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। राजस्व टीम ने सोमवार को एक सप्ताह के अंदर अवैध निर्माण हटाने की मोहलत दी है। इसी बीच अगर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर से ढहाया जाएगा।
विज्ञापन

सदर तहसील के जयप्रभाग्राम जानकीनगर के महाराजगंज पुरानी बाजार में करीब एक-एक एकड़ के दो तालाबों पर लगभग 30 वर्ष पहले से लोगों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। अब तालाब का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो चुका है। मात्र एक बिस्वा ही भूमि बची है। इस पर भी लोग पक्के मकान खड़े करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत पर सोमवार की सुबह राजस्व टीम ने तालाब की पड़ताल की। यहां टीम को पूरी तरह पक्का निर्माण तालाब के सभी तरफ नजर आया। इसके अलावा कई लोगों ने अभी तालाब की खाली भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर रखा है जिससे दोनों तालाबों का अस्तित्व पूरी तरह खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने कब्जेदारों की सूची तैयार की है। इसके बाद सीमांकन कर लोगों को अतिक्रमण तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। अवैध निर्माण न हटाने पर एक सप्ताह के बाद उसे बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा। राजस्व विभाग की कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अपना निर्माण बचाए रखने के लिए अवैध कब्जेदार जनप्रतिनिधियों के यहां भागदौड़ करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed