{"_id":"68963feb29e48845f307c811","slug":"one-stop-center-and-childrens-home-inspected-gonda-news-c-100-1-slko1026-142096-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वन स्टाप सेंटर व बालगृह का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वन स्टाप सेंटर व बालगृह का किया निरीक्षण
Fri, 08 Aug 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित वन स्टाप सेंटर व पोर्टरगंज स्थित बालगृह (बालिका) का निरीक्षण किया। कहा कि जिन महिलाओं एवं बच्चियों को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उनके मामलों को चिह्नित कर अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय भेजा जाय।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की। वन स्टाप सेंटर पर सचिव ने प्रबंधक चेतना सिंह को प्रपत्रों को व्यवस्थित रूप से रखने व सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वर्तमान में 6 पीड़िताओं को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। पोर्टरगंज स्थित बालगृह (बालिका) में 39 बालिकाएं हैं। निरीक्षण के दौरान वन स्टाप सेंटर की काउंसलर दीपशिखा व विधिक सेवा प्राधिकरण के डिफेंस काउंसिल बृज लाल तिवारी उपस्थित रहे।