{"_id":"6ae0e4b30cd4e6aff9090571","slug":"one-school-classroom-washed-away-due-to-erosion-building-at-risk-gonda-news-c-100-1-slko1026-168765-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कटान में बहा स्कूल का एक कक्ष, भवन खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कटान में बहा स्कूल का एक कक्ष, भवन खतरे में
Tue, 27 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कटान की जद में समाया गढ़ी स्कूल का कक्ष: स्रोत ग्रामीण
बेलसर। सरयू नदी के कटान में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय गढ़ी द्वितीय का एक कक्ष बह गया। भवन के बाकी हिस्से पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है। विद्यालय के 66 बच्चों, शिक्षकों और सामान को एहतियातन पास के जूनियर हाईस्कूल गढ़ी मांझा में शिफ्ट कर दिया गया है। विद्यालय का मतदान केंद्र भी दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक धमसादीन ने बताया कि 25 अक्तूबर को खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर कटान की जानकारी देने के साथ ही भवन को बचाने की मांग की गई थी। हालांकि, बचाव की व्यवस्था होने से पहले ही एक कक्ष नदी में समा गया।
खंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि कटान रोकना मुश्किल था। इसी वजह से शनिवार को ही विद्यालय को जूनियर हाईस्कूल गढ़ी मांझा में शिफ्ट करा दिया गया था। विद्यालय में तीन शिक्षक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं। एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला ने बताया कि खतरे को देखते हुए बच्चों और विद्यालय के सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। मतदान केंद्र भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
पहले भी बाढ़ में समा चुके दो स्कूल
प्राथमिक विद्यालय केवटाही वर्ष 2022 में बाढ़ में बह गया था। प्राथमिक विद्यालय ऐली मांझा भी बाढ़ की चपेट में आ चुका है। ऐली मांझा के भवन का पुनर्निर्माण पिछले वर्ष कराया गया लेकिन केवटाही विद्यालय को अब तक अपना भवन नहीं मिल सका है। वहां की कक्षाएं आज भी दूसरे विद्यालय में संचालित हो रही हैं।