फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One lakh workers will go to the Prime Minister's program

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गोंडा से हंसुवाडोल जाएंगे एक लाख कार्यकर्ता

Wed, 08 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
One lakh workers will go to the Prime Minister's program
गोंडा। बलरामपुर के हंसुवाडोल में सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण को लेकर भाजपा जिला संगठन ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गोंडा से एक लाख कार्यकर्ता जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को हंसुवाडोल पहुंचाने के लिए 200 बसों समेत 10 हजार चौपहिया व आठ हजार बाइक तैयार की गई है। बसों की धरपकड़ के लिए आरटीओ तो चौपहिया वाहनों के लिए 16 विकास खंडों के कर्मचारियों का जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को बलरामपुर के हंसुवाडोल में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए भाजपा संगठन ने कई दिनों की मशक्कत के बाद तैयारी को अंतिम रूप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए जनपद से 200 बसों के साथ 10 हजार चौपहिया छोटे वाहनों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा 16 हजार कार्यकर्ताओं के लिए बाइकें तैयार की गई हैं।

भाजपा संगठन ने एक लाख कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया है। भाजपा संगठन पिछले एक सप्ताह से 16 हजार युवा कार्यकर्ताओं को बाइक से कार्यक्रम में ले जाने के लिए कई दिनों से रिहर्सल कर रहा था। भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने ऐसे 16 हजार कार्यकर्ताओं के लिए आठ हजार बाइकर्स को आमंत्रण पत्र भेजकर उनकी सूची तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed