{"_id":"6929e2d29d6fbe9c5c04cf3b","slug":"one-lakh-voters-on-the-list-have-shifted-or-died-gonda-news-c-100-1-gon1003-147932-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सूची के एक लाख मतदाता हो चुके हैं शिफ्ट या मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सूची के एक लाख मतदाता हो चुके हैं शिफ्ट या मृत
Fri, 28 Nov 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
विकासभवन सभागार में एसआईआर फार्म की फीडिंग करते बीएलओ। -संवाद
गोंडा। जिले में लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में एक लाख से अधिक मतदाताओं के मृत्यु व शिफ्ट होने की जानकारी सामने आई है। शुक्रवार शाम तक 52 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं का एसआईआर हो चुका था। एडीएम का कहना है कि जल्द ही लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
चार दिसंबर तक जिले के लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची में पंजीकृत 25.52 लाख मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म के भराने की तैयारी की गई है। जिले में 2,726 बीएलओ लगाए गए हैं। सभी बूथों पर तेजी से एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को एसआईआर की प्रगति रिपोर्ट में जिले के 13.28 लाख मतदाताओं के एसआईआर के दावे किए गए। इसके साथ ही 50,660 मतदाताओं के मृत्यु और 50,260 मतदाता पंजीकृत स्थान से दूसरी जगह शिफ्ट होने की बात सामने आई। मतदाताओं के दो जगह पंजीकृत होने की जानकारी भी मिल रही है। ऐसे मतदाताओं को एसआईआर के जरिए सूची के बाहर किया जा रहा है।
एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि सामूहिक प्रयास से 52 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं का एसआईआर हो चुका है। चार दिसंबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम प्रियंका निरंजन की ओर से अधिकारियों को तैनात किया गया है। साथ ही 22 साल बाद हो रहे एसआईआर में मतदाताओं की हरसंभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
मंडलीय अधिकारी भी कर रहे निगरानी
देवीपाटन मंडल कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील के निर्देश पर मंडलीय अधिकारी भी लगाए गए हैं। एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसआईआर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। इसी तरह से जिले के विकास, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों के अधिकारी लगाए गए हैं। सभी सचिव व एडीओ आईएसबी समेत अन्य को बूथ लेवल की जानकारी दी गई। डीपीआरओ लाल जी दूबे ने बताया कि एसआईआर के डिजिटलाइज्ड के लिए विकास भवन में भी कर्मचारी लगाए गए हैं।
बीएलओ एप में हो रहा अपडेट
अधिकारियों ने बताया कि मतदाताओं को सुविधा देने के लिए बीएलओ एप में सहूलियतें बढ़ाई जा रही हैं। अब बीएलओ एप में मतदाताओं की श्रेणी बदली जा सकेगी। चुनाव कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम न मिलने की स्थिति में ऐसे मतदाताओं को अनट्रेस या नाॅट वेरीफाई श्रेणी में दर्ज करना पड़ता था। लेकिन अब बीएलओ स्तर से जानकारी अपडेट की जा सकेगी।