फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One lakh people did not get the second dose of corona vaccine

एक लाख लोगों ने नहीं लगवायी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

Thu, 12 Aug 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
One lakh people did not get the second dose of corona vaccine
गोंडा। कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है। एक तरफ जहां महीने भर से वैक्सीन का टोटा बना है वहीं एक लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज न लगवाकर पहली खुराक भी बर्बाद कर दी।
विज्ञापन

डॉक्टरों की माने तो वैक्सीन की दोनो डोज लेने के बाद ही शरीर में एंटी बॉडी बनना शुरु होता है, अन्यथा पहली डोज का प्रभाव भी खत्म हो जाता है। कोरोना संक्रमण से लड़ाई में आम जन की लापरवाही स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

जिले में एक लाख से अधिक लोगों ने ड्यू डेट के बाद भी दूसरी डोज कोरोना टीका की नहीं लगवाया। जिससे पहली डोज की वैक्सीन के भी निष्प्रभावी होने की आशंका बढ़ गयी है। अब तक कोविड टीकाकरण के तहत 10.50 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इसमें 9.32 लाख को पहली और 1.18 लाख को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में 1.08 लाख लोग पहली डोज लेने के बाद निर्धारित तिथि तक दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्रों तक नहीं पहुंचे हैं। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन की दोनों डोज बगैर टीककारण का सुरक्षा चक्र पूरी तरह प्रभावी नहीं होगा।
वैक्सीन की पहली डोज लेेने के बाद दूसरी डोज न लेने पर पहली डोज का असर भी बेअसर हो सकता है। दूसरी डोज को प्रभावी स्तर पर बिना परेशानी के दिलाने के लिए ही स्वास्थ्य विभाग अब हर शनिवार को सिर्फ सेकेंड डोज वालों के लिए विशेष कैंप भी शुरू करा रहा है।
कोरोना वैक्सीन की बर्बादी व लापरवाही में सरकारी कर्मचारी भी पीछे नहीं हैं। जिले के नौ हजार स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्करों ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज न लगवाकर पहली डोज के बर्बादी में अपना योगदान दिया है।
टीकाकरण अभियान के में 14,066 हेल्थ केयर वर्कर्स तथा 12,720 फ्रंट लाइन वर्करोंन ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई लेकिन दूसरी डोज की ड्यू आने पर 3240 हेल्थ केयर वर्करों तथा 5,754 फ्रंट लाइन वर्करों ने टीकाकरण नही करवाया।
जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष मुहिम टीकाकरण के लिए चलाई है। गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) घर जाकर उनको टीकाकरण के केंद्र तक ला रही हैं। इससे पहले उनका पूरा स्वास्थ्य जांच हो रही है।
नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. जयगोविंद ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को ही टीका लगाया जाएगा। सुबह नौ से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगेगी, जो स्लाट बुक करवाकर आएंगे।

11 बजे के बाद केंद्र पर आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। जिनके स्लाट बुक नहीं हैं, वे अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड साथ लेकर आएंगे। उन्हें दूसरी डोज लगवाई जाएगी। प्रत्येक सप्ताह के शनिवार के दिन दूसरे डोज के टीकाकरण का विशेष अभियान 14 अगस्त से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed